GENERAL SCIENCE-गति के प्रकार(Type of Motion)- UPTET SPECIAL

(Type of Motion)

सरल रेखीय गति:-

जब कोई वस्तु सदैव एक सरल रेखा में गति करती है तो उसकी गति सरल रेखीय गति कहलाती है। जैसे- सीधी सड़क पर चलती हुई कार की गति

■ ‎वृत्तीय गति :-

 

जब कोई वस्तु वृत्ताकार मार्ग पर चलती है। तो उसकी गति वृतीय गति कहलाती हैं। जैसे-सूर्य के चारों ओर पृथ्वी की गति, पृथ्वी के चारों ओर चन्द्रमा की गति, कोल्हू चलाते हुए बैल की गति,

■घुर्णन गति:-

 

जब कोई वस्तु अपने अक्ष के चारों ओर घूमती है तो उसकी गति घूर्णन गति कहलाती है। जैसे- छत के पंखे की गति, चक्की के पाटों की गति, लट्टू की गति आदि घूर्णी गति के उदाहरण है।

■दोलन गति:-

 

जब कोई वस्तु अपने माध्य स्थिति के दोनों ओर गति करती है तो इस प्रकार की गति को दोलन गति कहते हैं। जैसे-झूले में झूलते हुए बच्चे की गति , किसी स्प्रिंग में लटके हुए पिण्ड की गति, दीवार घड़ी के पेन्डुलम की गति

■आवर्ती गति:-

 

जब कोई पिंड नियत समय अंतराल पश्चात अपनी गति की पुनरावृती करता है तो उसमें होने वाली गति को आवर्ती गति कहते है। जैसे- एक समान वर्तुल गति, सरल लोलक की गति, झुला झुलते बालक की गति, स्प्रिंग को खींचने पर होने वाली गति

 

 

 

 

 

■ प्रक्षेप्य गति :-जब किसी पिंड को कुछ प्रारंभिक वेग देकर फेंका जाता है तो वह गुरुत्वीय बल के प्रभाव में परवलयाकार पथ पर गति करने लगता है। परवलयाकार पथ में होने वाली इस गति को प्रक्षेप्य गति कहते है। जैसे:- किसी खिलाड़ी द्वारा फेंकी गेंद की गति, बन्दूक से छोड़ी गयी गोली की गति आदि प्रक्षेप्य गति के उदाहरण है।

प्रश्न 1. गति किसे कहते हैं?

 

उत्तर. जब वस्तुएँ समय के साथ अपने आस-पास की वस्तुओं की तुलना में लगातार अपनी स्थिति बदलती रहती हैं, तो इसे गति कहते हैं।

 

प्रश्न 2. कोई दो प्रकार की गतियों के नाम लिखें।

 

उत्तर. (1) सरल रेखीय गति, (2) वर्तुल गति।

 

प्रश्न 3. आवर्ती गति का दूसरा नाम क्या है?

 

उत्तर. दोलन गति।

 

प्रश्न 4. झूले की गति का नाम लिखें।

 

उत्तर. दोलनं गति।

प्रश्न 5. सीधी सड़क पर चलती बैलगाड़ी किस प्रकार की गति है?

 

उत्तर. सरल रेखा के अनुदिश गति।

 

प्रश्न 6. चलती साइकिल के पैंडल की गति किस प्रकार की गति है?

 

उत्तर. वर्तुल गति।

 

प्रश्न 7. अनियमित गति का उदाहरण दें।

 

उत्तर. मच्छर की गति।

 

प्रश्न 8. सरल रेखीय गति का उदाहरण दें।

 

उत्तर. वृक्ष से गिरता फल ।

 

प्रश्न 9. बैलगाड़ी की गति की तुलना में तीव्र गति का उदाहरण दें।

 

उत्तर. सड़क पर तेज दौड़ती कार।

 

प्रश्न 10. सड़क पर तेज चाल से चलती बस की तुलना में मंद गति का उदाहरण दें।

 

उत्तर. सड़क पर चलता पैदल यात्री।

 

प्रश्न 11. चाल किसे कहते हैं?

 

उत्तर. किसी वस्तु द्वारा एकांक समय में तय की गई दूरी को चाल कहते हैं।

 

प्रश्न 12. एक-समान चाल क्या है?

 

उत्तर. किसी निश्चित समय में यदि वस्तु की चाल समान रहती है तो उस वस्तु की चाल को एक-समान चाल कहते हैं।

 

प्रश्न 13. असमान चाल क्या है?

 

उत्तर. किसी निश्चित समय में यदि वस्तु की चाल समान नहीं रहती तो उस वस्तु की चाल को असमान चाल कहते हैं।

 

प्रश्न 14. एक-समान चाल के दो उदाहरण दें।

 

उत्तर. (1) घड़ी की सुइयों की चाल, (2) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की चाल।

 

प्रश्न 15. असमान चाल के दो उदाहरण दें।

 

उत्तर. (1) आनत सड़क पर एक साइकिल सवार की चाल, (2) फुटबॉल के मैदान में खिलाड़ी की चाल।

 

प्रश्न 16. चाल का सूत्र लिखें।

 

उत्तर. चाल = तय की गई कुल दूरी/लिया गया कूल समय

 

प्रश्न 17. समय का तात्पर्य क्या है?

 

उत्तर. समय का तात्पर्य काल-अंतराल का माप है।

 

प्रश्न 18. गोलक किसे कहते हैं?

 

उत्तर. धातु के गोले को गोलक कहते हैं।

 

प्रश्न 19. सरल लोलक की गति किस प्रकार की गति का उदाहरण है?

 

उत्तर. दोलन गति का।

 

प्रश्न 20. सरल लोलक का आवर्तकाल किसे कहते हैं?

 

उत्तर. सरल लोलक एक दोलन पूरा करने में जितना समय लगाता है उसे सरल लोलक का आवर्तकाल कहते हैं।

 

प्रश्न 21. समय का मूल-मात्रक क्या है?

 

उत्तर. सेकंड (s)।

 

प्रश्न 22. समय के बड़े मात्रक क्या हैं?

 

उत्तर. मिनट और घंटा।

 

प्रश्न 23. चाल का मूल-मात्रक क्या है?

 

उत्तर. m/s

 

प्रश्न 24. लोलक घड़ियों से पूर्व किस प्रकार की घड़ियाँ प्रचलित ?

 

उत्तर. धूप घड़ी, जल घड़ी और रेत घड़ी।

 

प्रश्न 25. चाल और दूरी ज्ञात होने पर समय का सूत्र क्या है?

 

उत्तर. समय = दूरी/चाल।

 

प्रश्न 26. किसी वाहन की चाल किस उपकरण से मापी जा सकती है?

 

उत्तर. चालमापी (स्पीडोमीटर) द्वारा।।

 

प्रश्न 27. वाहन द्वारा तय की गई दूरी कैसे मापी जाती है?

 

उत्तर. पथमापी अर्थात् ओडोमीटर द्वारा।


Class 7th Science Chapter 1 – पादपों में पोषण Class 7th Science Chapter 2. प्राणियों में पोषण Class 7th Science Chapter 3 – रेशों से वस्त्र तक Class 7th Science Chapter 4 –ऊष्मा Class 7th Science Chapter 5 – अम्ल, क्षारक और लवण Class 7th Science Chapter 6 – भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Class 7th Science Chapter 7 – मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुरूप जंतुओं द्वारा अनुकूलन Class 7th Science Chapter 8 – पवन, तूफान और चक्रवात Class 7th Chapter 9. मृदा Class 7th Science Chapter 10 – जीवों में श्वसन Class 7th Science Chapter 11 – जंतुओं और पादप में परिवहन Class 7th Science Chapter 12 – पादप में जनन Class 7th Science Chapter 13 – गति एवं समय Class 7th Science Chapter 14 – विद्युत धारा और इसके प्रभाव Class 7th Science Chapter 15 – प्रकाश Class 7th Science Chapter 16 Solutions – जल : एक बहुमूल्य संसाधन Class 7th Science Chapter 17 Solutions – वन : हमारी जीवन रेखा Class 7th Science Chapter 18 Solutions – अपशिष्ट जल की कहानी

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page