पर्वतारोही: REET – MPTET

RBSE Class 5

Environmental Studies

Chapter 24

पहाड़ों की सैर

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट का पता लगाया
(अ) एडमण्ड हिलेरी ने
(ब) तेनजिंग शेरपा ने
(स) बछेन्द्रीपाल ने
(द) सर जार्ज एवरेस्ट ने
उत्तर:
(द) सर जार्ज एवरेस्ट ने

प्रश्न 2.
उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउण्ट मैकेनले पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला है
(अ) प्रेमलता अग्रवाल
(ब) संतोष यादव
(स) बछेन्द्रीपाल
(द) इसमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) प्रेमलता अग्रवाल

प्रश्न 3.
संतोष यादव को सम्मान के साथ याद किया जाता है, क्योंकि
(अ) वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की प्रथम महिला है।
(ब) वह माउण्ट मैकेनले पर्वत पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला है।
(स) वह सबसे पहले माउण्ट एवरेस्ट पर पहुंची।
(द) वह एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला
उत्तर:
(अ) वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की प्रथम महिला है।

प्रश्न 4.
बेछेन्द्रीपाल का जन्म हुआ था
(अ) हरियाणा में
(ब) उत्तराखण्ड में
(स) झारखण्ड में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) उत्तराखण्ड में

प्रश्न 5.
प्रेमलता अग्रवाल को सम्मान के साथ याद किया जाता है, क्योंकि वे
(अ) पर्वतारोही थी
(ब) अंतरिक्ष यात्री थी
(स) रेल ड्राइवर थी
(द) डॉक्टर थी
उत्तर:
(अ) पर्वतारोही थी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए|
1. ………. एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला थी। (बछेन्द्रीपाल/प्रेमलता अग्रवाल)
2. माउण्ट मैकेनले पर्वत पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला ………… है।। (प्रेमलता अग्रवाल/संतोष यादव)
3. 20 वर्ष की आयु में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली | कम उम्र की प्रथम महिला है……….। (संतोष यादव/प्रेमलता अग्रवाल)
4. संसार की सबसे ऊंची पर्वत चोटी ……… है। (कंचनजंघा/माउण्ट एवरेस्ट)
उत्तर:
1. बछेन्द्रीपाल
2. प्रेमलता अग्रवाल
3. संतोष यादव
4. माउण्ट एवरेस्ट।”

त्य/असत्य कथन बताइये
(1) संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउण्ट एवरेस्ट है। (सत्य/असत्य)
(2) सर जॉर्ज एवरेस्ट के नाम पर माउण्ट एवरेस्ट का नाम रखा गया। (सत्य/असत्य)
(3) पर्वतारोही को ऑक्सीजन के सिलेण्डर नहीं ले जाने चाहिए। (सत्य/असत्य)
(4) पर्वतारोही में जोखिम उठाने की क्षमता होनी चाहिए। (सत्य/असत्य)
उत्तर:
(1) सत्य
(2) सत्य
(3) असत्य
(4) सत्य।

प्रश्न 1.
संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम लिखिये।,
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट।

प्रश्न 2.
माउण्ट एवरेस्ट का पता किसने लगाया?
उत्तर:
सर जार्ज एवरेस्ट ने।

प्रश्न 3. सबसे पहले कौन माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचे?
उत्तर:
एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा सबसे पहले माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचे।

प्रश्न 4.
एडमण्ड हिलेरी कहाँ के निवासी थे?
उत्तर:
न्यूजीलैंड के।

प्रश्न 5.
तेनजिंग शेरपा किस देश के निवासी थे?
उत्तर:
नेपाल के।

प्रश्न 6.
एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला कौन है?
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल।

प्रश्न 7.
बछेन्द्रीपाल का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:
बछेन्द्रीपाल का जन्म उत्तराखंड के नाकुरी गाँव में हुआ।

प्रश्न 8.
माउण्ट एवरेस्ट कहाँ पर है?
उत्तर:
नेपाल और तिब्बत की सीमा पर ।

प्रश्न 9.
प्रेमलता अग्रवाल का जन्म कहाँ हुआ?
उत्तर:
जुगतलाई, जमशेदपुर (झारखंड) में।

प्रश्न 10.
संतोष यादव ने शिक्षा कहाँ ली?
उत्तर-:
हारानी कॉलेज, जयपुर में।

प्रश्न 11.
संतोष यादव ने किस उम्र में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता पाई?
उत्तर:
20 वर्ष की उम्र में।

प्रश्न 12.
एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा को एवरेस्ट पर पहुंचने में कितना समय लगा?
उत्तर:
दो महीने।

श्न 1.संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी का नाम माउंट एवरेस्ट कैसे पड़ा?
उत्तर:
सर जार्ज एवरेस्ट ने पता लगाया कि यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। इन्हीं के नाम पर इसे माउण्ट एवरेस्ट कहा जाता है।

प्रश्न 2.
एवरेस्ट के पर्यावरण को हानि क्यों पहुँच | रही है? ।
उत्तर:
आजकल कई पर्वतारोही दल एवरेस्ट पर चढ़ने का प्रयास करते रहते हैं। वे अपने साथ बहुत-सी प्लास्टिक की वस्तुएँ और अन्य सामान वहीं छोड़ आते हैं। इससे एवरेस्ट पर कचरा बढ़ रहा है और वहाँ के पर्यावरण को हानि पहुँच रही है।

प्रश्न 3.
पर्वतारोही कौन होता है?
उत्तर:
पर्वतारोही वह होता है जो अपनी इच्छा, शौक और जीविका के लिए पहाड़ों पर चढ़ता है। इसमें पहाड़ों, चट्टानों पर चढ़ना, दूर तक चलना भी शामिल होता है।

प्रश्न 4.
माउण्ट एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचना जोखिम भरा क्यों है?
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट की खड़ी चढ़ाई है। यहाँ तेज ठंड पड़ती है तथा बर्फीली हवाएँ चलती हैं। यहाँ ऊँचाई अधिक होने से वायुदाब बहुत कम हो जाता है जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है। यहाँ कभी-कभी भूस्खलन हो जाता है। इन्हीं कारणों से एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचना बहुत जोखिम भरा है। माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने के दौरान कई लोगों ने अपनी जान भी गंवा दी।

प्रश्न 5.
पर्वतारोही संतोष यादव के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
संतोष यादव का जन्म हरियाणा के रेवाड़ी जिले में जोनियावास गाँव में हुआ था। उन्होंने महारानी कॉलेज जयपुर से शिक्षा प्राप्त की। 20 वर्ष की आयु में वह माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली कम उम्र की प्रथम महिला है। साथ ही वह कांगसुग की तरफ़ से माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली विश्व की पहली मॅहिला है।

प्रश्न 1.
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल के बारे में आप क्या जानते हैं?
उत्तर:
पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल

  1. इनका जन्म जुगतलाई, जमशेदपुर (झारखंड) में हुआ था।
  2. 35 वर्ष की उम्र में उन्होंने पहली बार पर्वतारोहण से नाता जोड़ा तथा बछेन्द्रीपाल के मार्गदर्शन व प्रोत्साहन से एक एवरेस्ट अभियान की अन्तर्राष्ट्रीय दल की हिस्सा बनीं ।
  3. 48 वर्ष की उम्र में उन्होंने माउण्ट एवरेस्ट के शिखर को छूने का गौरव हासिल किया।
  4. 50 वर्ष की उम्र में उत्तरी अमेरिका के अलास्का के माउण्ट मैकेनले को फतह करके वे इस पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बनीं ।

प्रश्न 2.
माउण्ट एवरेस्ट के बारे में आप क्या जानते
उत्तर:
माउण्ट एवरेस्ट-माउण्ट एवरेस्ट संसार की सबसे ऊँची पर्वत की चोटी है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर है। यहाँ साल भर बर्फ जमी रहती है और बहुत ठण्ड रहती है। सर जार्ज एवरेस्ट ने पता लगाया कि यह दुनिया की सबसे ऊँची चोटी है। उन्हीं के नाम पर इसे माउण्ट एवरेस्ट कहा जाता है।
इसकी सीधी खड़ी चढ़ाई, तेज ठण्ड, बर्फीली हवाएँ और ऊँचाई पर सांस लेने में मुश्किल होने के कारण इसके शिखर पर पहुँचना बहुत जोखिम भरा है। सबसे पहले सन् 1953 में एडमण्ड हिलेरी (न्यूजीलैंड) और तेनजिंग शेरपा (नेपाल) इस चोटी पर पहुँचे। 23 मई, 1984 को इसकी चोटी पर पहुँचने वाली बछेन्द्रीपाल प्रथम महिला बनीं।

प्रश्न 3.
बछेन्द्रीपाल के पहाड़ पर चढ़ने के साहसिक अभियानों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:

  1. बछेन्द्रीपाल स्कूल की पिकनिक के दौरान अपने साथियों के साथ खेल-खेल में पहाड़ पर चढ़ गई।
  2. नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के दौरान उन्होंने गंगोत्री पर्वत और रूडूगेरा पर्वत के आरोहण अभियानों में भाग लिया था।
  3. भारत के एवरेस्ट-84 अभियान दल में उन्हें चुना गया। इस दल ने मार्च, 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई शुरू की। इस चढ़ाई के दौरान 24,000 फीट की ऊँचाई पर जब यह दल कैम्प तीन में विश्राम कर रहा था तो अचानक भारी भूस्खलन हुआ। इसमें सभी लोग घायल हो गए। बछेन्द्रीपाल के भी सिर के पीछे चोट लगी थी। इस पर उनके दल के बाकी सदस्य वापस लौट गए। लेकिन बछेन्द्रीपाल ने हिम्मत नहीं हारी और उन्होंने दूसरे समूह के साथ अपनी यात्रा जारी रखी। उनके इसी साहस और दृढ़ निश्चय ने उन्हें 23 मई, 1984 को एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला बना दिया।

प्रश्न 4.
बर्फीले पहाड़ों पर पर्वतारोही द्वारा ले जाए जाने वाले तीन उपकरणों के नाम तथा उन्हें साथ में ले जाने का कारण लिखिए।
उत्तर:
1. उपकरण का नाम : काला चश्मा
साथ में ले जाने का कारण : सूर्य की हानिकारक किरणों कारण से आँखों की सुरक्षा हेतु

  1. उपकरण का नाम : ऑक्सीजन गैस का सिलेण्डर
    साथ में ले जाने का कारण : साँस लेने की परेशानी से बचने के लिए
  2. उपकरण का नाम : नुकीली कीलो वाले जूते
    साथ में ले जाने का कारण :बर्फ पर फिसलने से बचने के लिए।

प्रश्न 5.
पहाड़ों पर चढ़ने वाली तीन भारतीय महिलाओं के नाम तथा उनके द्वारा विजित पर्वत चोटियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
1. महिला का नाम : प्रेमलता अग्रवाल
विजित पर्वत चोटियों के नाम-

  • माउण्ट एवरेस्ट
  • माउण्ट मैकेनले
  1. महिला का नाम : संतोष यादव
    विजित पर्वत चोटियों के नाम- माउण्ट एवरेस्ट
  2. महिला का नाम : बछेन्द्री पाल
    विजित पर्वत चोटियों के नाम- माउण्ट एवरेस्ट

प्रश्न 6.
सारणी ‘अ’ से सारणी ‘ब’ को सुमेलित कीजिए

क्र.सं.

सारणी

सारणी

1.

पर्वतारोही अभियान से जुड़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला

  कल्पना चावला

2.

एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला

बृहस्पति

3.

सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली महिला

प्रेमलता अग्रवाल

4.

सर्वप्रथम अंतरिक्ष में जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यात्री

संतोष यादव

5.

भारत की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा  करने वाली प्रथम महिला

बछेन्द्री पाल

6.

सौरमण्डल का सबसे बड़े आकार का ग्रह

राकेश शर्मा

उत्तर:

क्र.सं.

सारणी

सारणी

1.

पर्वतारोही अभियान से जुड़ने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला

  प्रेमलता अग्रवाल

2.

एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला

बछेन्द्री पाल

3.

सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली महिला

संतोष यादव

4.

सर्वप्रथम अंतरिक्ष में जाने वाला भारतीय अंतरिक्ष यात्री

राकेश शर्मा

5.

भारत की तरफ से अंतरिक्ष यात्रा  करने वाली प्रथम महिला

कल्पना चावला

6.

सौरमण्डल का सबसे बड़े आकार का ग्रह

बृहस्पति

प्रश्न 7.
नीचे तीन पर्वतारोहियों के नाम लिखे हुए हैं। इनके द्वारा किये जाने वाले विशेष कार्य को बताइए।
1. एडमण्ड हिलेरी और तेनजिंग शेरपा
2. संतोष यादव
3. बछेन्द्री पाल
उत्तर:
(1) एडमण्ड हिलेरी तथा तेनजिंग शेरपा– एडमण्ड हिलेरी (न्यूजीलैण्ड) और तेनजिंग शेरपा (नेपाल) दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउण्ट एवरेस्ट पर पहुँचने वाले पहले व्यक्ति थे।

(2) संतोष यादव– संतोष यादव (हरियाणा| भारत) 20 वर्ष की आयु में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने ३ वाली कम उम्र की प्रथम महिला है।

(3) बछेन्द्री पाल बछेन्द्री पाल (उत्तराखण्ड) एवरेस्ट पर कदम रखने वाली प्रथम महिला है।

प्रश्न 1 :- सामान्यतः पर्वतारोहियों को होने वाली बीमारी कौन सी है?

उत्तर :- 

  • Hypothermia
  • Frostbite
  • Altitude Sickness
  • Trench Foot

Ans:- Altitude Sickness (एल्टीट्यूड सिकनेस)

Explain :- पर्वतारोहियों को होने वाली बीमारी Altitude Sickness है. उंचे जगहों से आने के कुछ घंटों के भीतर इस बिमारी के लक्षण दिखने लगते हैं। Altitude Sickness में सिरदर्द, मतली, सांस की तकलीफ और व्यायाम करने में तकलीफ होती है।

प्रश्न 2 :- कंचनजंगा पर चढ़ने वाली भारत की प्रथम महिला पर्वतारोही कौन है?

उत्तर :- 

  • चंदा गायन
  • डॉ सुषमा बिस्सा
  • नाहिदा मंजूर
  • शिवांगी पाठक

Ans:- चंदा गायन

Explain :- कंचनजंगा पर चढ़ने वाली भारत की प्रथम महिला पर्वतारोही चंदा गायन जी हैं। चंदा गायन माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली बंगाल की प्रथम महिला भी हैं। 20 मई 2014 को, वह नेपाल में कंचनजंगा पर्वत के पश्चिमी भाग से उतरते समय हिमस्खलन (Avalanche) में दो शेरपाओं के साथ लापता हो गई थी। बाद में उन तीनों को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रश्न 3 :- माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जम्मू कश्मीर की पहली महिला पर्वतारोही कौन हैं?

उत्तर :- 

  • चंदा गायन
  • डॉ सुषमा बिस्सा
  • नाहिदा मंजूर
  • शिवांगी पाठक

Ans:- नाहिदा मंजूर

Explain :- माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली जम्मू कश्मीर की पहली महिला पर्वतारोही नाहिदा मंजूर हैं. उन्होंने यह कारनामा ऑनलाइन पैसे जुटाकर किया था। नाहिदा मंजूर को माउंट एवरेस्ट में चढ़ने में कुल 42 दिन लगे थे।

प्रश्न 4 :- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र (16 वर्ष) की हरियाणा की पर्वतारोही कौन हैं?

उत्तर :- 

  • चंदा गायन
  • डॉ सुषमा बिस्सा
  • नाहिदा मंजूर
  • शिवांगी पाठक

Ans:- शिवांगी पाठक

Explain :- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की हरियाणा की पर्वतारोही शिवांगी पाठक हैं। शिवांगी पाठक ने मात्र 16 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की थी। शिवांगी पाठक ने 2 सितंबर 2018 को यूरोप में रूस की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस पर भी चढ़ाई की है।

प्रश्न 5 :- बछेंद्री पाल का जन्म कब हुआ था

उत्तर :- 

  • 24 जून 1954
  • 24 जनवरी 1954
  • 24 may 1954
  • 24 अगस्त 1954

Ans:- 24 May 1954 को।

Explain :- बछेंद्री पाल जी का जन्म 24 मई 1954 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में हुआ था। बछेंद्री पाल के माता का नाम मनसा देवी और पिता का नाम श्री किशन सिंह पाल है।

प्रश्न 6 :- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पश्चिम बंगाल की प्रथम महिला पर्वतारोही का नाम बताइए?

उत्तर :- 

  • चंदा गायन
  • डॉ सुषमा बिस्सा
  • नाहिदा मंजूर
  • शिवांगी पाठक

Ans:- चंदा गायन


 

FOR ANY DOUBT 

WHATSAPP – 8770803840

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page